जंगीगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाप नर्सों के बीच आवास को लेकर तकरार तेज हो गई। आरोप है की एक नर्स का तबादला होने के बावजूद वह आवास छोड़ने को तैयार नहीं है। पीएचसी नर्स इंदू का गत दिनों गोपीगंज सीएचसी में तबादला हुआ था। वहीं गोपींगंज सीएचसी से प्रतिभा गुप्ता का तबादला कर जंगीगंज पीएचसी भेजा गया। आरोप है की तबादले के 15 दिन बाद भी इंदू पीएचसी में आवंटित सरकारी आवासा को नहीं छोड़ रही हैं। इसके लेकर बुधवार को प्रतिभा गुप्ता ने पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव से इसकी शिकायत की। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने नर्स इंदू देवी को तत्काल आवास खाली करने का निर्देश दिया। कहा कि अगर आवास खाली नहीं करेंगी तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।