फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने से शिक्षामित्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की सोमवार को हरिहरनाथ मंदिर पर बैठक हुई। इसमें बेसिक शिक्षा से संबद्ध शिक्षामित्रों का मानदेय कई माह से न मिलने पर नाराजगी जताई गई। जिला महामंत्री विनोद कुमार यादव ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही से मानदेय न मिलने से शिक्षामित्रों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं दूसरी ओर डीघ के शिक्षामित्रों ने भी मानदेय देने में हीलाहवाली का आरोप लगाया। कहा कि बार-बार विभाग का चक्कर लगाने पर विभाग बजट न होने का रोना रोकर उनको वापस कर रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद के करीब 80 शिक्षामित्र मानदेय न मिलने से परेशान हैं। मिंटू सिंह, सविता बिंद, राजेंद्र, रेनू सिंह, संदीप सिंह, आशा दुबे, जुगनू सिंह ने विभाग से अविलंब मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें