सुरियावां थानाक्षेत्र के जीयनपुर गांव निवासी सुखई गुप्ता की बेटी सरिता गुप्ता और रीता देवी पत्नी कन्हैयालाल निवासी भेलखा पोस्ट उवारी सराय ममरेज हंडिया ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भदोही को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्रक में आरोप लगाया कि जीयनपुर गांव के आठ लोगों ने जालसाजी करके दोनों की जमीन की रजिस्ट्री करा ली। पैर से विकलांग रीता देवी ने कहा कि तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय में इसकी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।