फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग बंद होने से प्रभावित हो रहे हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल प्रखंड के सुरियावां और सरायकंसराय स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 43-सी दलारामपुर की पेचीदगी को लेकर हजारों लोग प्रभावित हैं। व्यस्ततम मार्ग होने के बाद आज भी अंग्रेजी हुकूमत के नियम प्रभावी हो रहा है। इलाके के लोगों ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर जनहित की दृष्टि से उसे खुला गेट करने की मांग की। कहा कि वहां बैरियर लगाकर गेटमैन की व्यवस्था कर देनी चाहिए, ताकि लोगों को सहूलियत हो। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल प्रखंड समय के साथ ही अब दोहरीकरण के साथ विद्युतीकरण भी हो गया है। कई पैसेंजर, एक्सप्रेस और मेल ट्रेने भी इस पर चलती हैं। आधुनिक प्रणाली प्रभावी होने के बाद भी आज भी उक्त गेट को बंद गेट की ही संज्ञा दी गई है। सुरियावां और सरायकंसराय स्टेशन के मध्य पड़ने वाले उक्त गेट को सिर्फ बस, जीप जैसे वाहन के आने पर ही खोला जाता है। उसके बाद उक्त गेट को बंद करने से दुपहिया, साइकल सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभोली, छनौरा से अभियां होते हुए जौनपुर के कई बाजारों को जोड़ने वाले उक्त मार्ग पर कई बसें भी चलती हैं। इससे आसपास के करीब 50 से अधिक गांव जुड़े हैं। 15 किमी के दायरे में दूसरी क्रॉसिंग न होने से लोगों को उसी से होकर जाना पड़ता है। गेट बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इलाके के डॉ. शंभूनाथ उपाध्याय, अधिवक्ता गिरजाशंकर यादव, जयप्रकाश, अरविंद सिंह, महेंद्र भूषण उपाध्याय, अमित कुमार दूबे, देवेंद्र शुक्ला ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर उक्त क्रॉसिंग को ओपेन गेट करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें