फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ के आहट से पूर्व पोस्टरों से पटा केएनपीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। छात्रसंघ चुनाव की घोषणा भले ही नहीं हुई, लेकिन काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर पूरी तरह पोस्टर-बैनर से पट गया है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से पोस्टरों और बैनरों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। इससे महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन महाविद्यालय में विभिन्न पद के संभावित प्रत्याशी बैठक, नारेबाजी भी कर रहे हैं। शनिवार शाम को कॉलेज प्रशासन ने कैंपस में लगे पोस्टरों को हटवाने शुरू किया। हालांकि इससे पहले भी छात्रनेताओं को बैनर-पोस्टर हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन किसी नेता ने बैनर नहीं हटवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें