फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच से प्रतिभाओं को निखार रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में युवा कला संगम का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से आए कलाकारों ने गीतों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। सभी ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के रानीगंज विधायक धीरज ओझा और विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र अध्यक्ष रणंजय सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेताद्वय ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि नौजवानों के अंदर प्रतिभा की कमी नहीं है। भाजपा युवा कला संगम के माध्यम से भाजपा निखारने का काम कर रही है। जिले के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किया। राजेश परदेशी, जटाशंकर शुक्ल, अजय दूबे, हजारी दूबे, वीरेंद्र शुक्ल, श्वेता सरगम, सुनीता सरोज समेत कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, गोरेलाल पांडेय, दिनेश पांडेय, राकेश दूबे, सुनील मिश्र, दीपक मिश्रा, गुलाब पासी, अखिलेश बिंद, अखंड प्रताप सिंह, रिंकू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें