फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के सामने लगी शिकायतों की झड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव और जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार की मौजूदगी में आयोजित तहसील दिवस में बुधवार को शिकायतों की झड़ी लग गई। अकेले ज्ञानपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में पटल पर 89 मामले आए, लेकिन इनमें से केवल छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को निपटाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इन मामलों को हफ्तेभर के अंदर निपटाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में दूरदराज ग्रामीण अंचलों से आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्रत्येक दशा में समय सीमा के भीतर निस्तारण कराएं। कहा कि तहसील समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण अंचलों से आने वाले फरियादियों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाए। कहा कि अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक उपस्थित रहकर आने वाली जनशिकायतों को सुनें और निवारण कराएं। जनता की समस्याओं को हल कराने में कोई कठिनाई आती है तो उससे अवगत कराएं। प्रमुख सचिव ने कहा कि जिन विभागों में आईजीआरएस के प्रकरण लंबित हैं, वे बृहस्पतिवार तक सभी जांच रिपोर्ट की आख्या अपलोड करें साथ ही लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर सूचना उपलब्ध कराएं। कहा कि जांच के समय शिकायतकर्ता को बुलाकर उसकी बात सुन ली जाए। प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर रिपोर्ट दिनांक 31 अगस्त 2017 तक हर हाल में दें। प्रमुख सचिव ने कहा कि तहसील समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पिछले तहसील समाधान दिवस के समस्त संदर्भ का प्रकरण निस्तारण कर सूचना उपलब्ध करा दें। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाख जी, पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल, मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी हरीलाल यादव, एडीएम न्यायिक बच्चेलाल, एसडीएम ज्ञानपुर, तहसीलदार, जिलापूर्ति अधिकारी संजय पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी परियोजना निदेशक, जिला दिव्यांग अधिकारी ऋतुराज सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी केडी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें