फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सिंचाई विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के बैनर तले मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर नलकूप अनुरक्षण खंड के अधिशासी अभियंता को पत्रक दिया।
विज्ञापन

पत्रक में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नलकूप अनुरक्षण खंड भदोही के कर्मचारियों के विरुद्ध अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल मिर्जापुर की ओर से की गई दंडात्मक कार्रवाई को समाप्त कराने की आपसे मांग की गई थी, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इससे मिनिस्टीरियल कर्मचारियों में रोष है। जब तक अधीक्षण अभियंता के दंडात्मक आदेशों को निरस्त नहीं कराया जाएगा, कार्य बहिष्कार चलता रहेगा। इसके बाद कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की और अधिशासी अभियंता से मिर्जापुर मंडल कार्यालय पर चल रहे कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी। इस मौके पर संगठन के मंत्री सर्वेश कुमार सिंह समेत सिंचाई विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें