ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था पहले ही दिन धड़ाम हो गई। शिक्षकों के विरोध के कारण पहले दिन 90 फीसदी शिक्षक रजिस्टर पर ही उपस्थिति दर्ज कराई। महानिदेशक बेसिक शिक्षा कंचन वर्मा के निर्देश पर सोमवार को विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी का निर्देश दिया गया था। जिसका संगठनों ने विरोध भी जताया।
जिसका असर भी देखने को मिला। बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालय में तैनात चार हजार शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों में 400 ने ही ऑनलाइन हाजिरी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि शिक्षकों के विरोध और पहला दिन होने से दिक्कत हुई है। एक सप्ताह में स्थिति सुधर जाएगी।