उप्र खेल निदेशालय के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में वर्ष 2024-25 के लिए चयन के क्रम में बुधवार को भदोही जिला स्टेडियम में विभिन्न खेलों का ट्रायल लिया गया। चयनित कुल खिलाड़ियों को अब मंडलीय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा जो 9 मार्च को मिर्जापुर के भिस्कुरी स्टेडियम मे होना है।
उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि 15 वर्ष से कम आयु वर्ग बालकों में हुए ट्रायल में एथलेटिक्स में विकास सरोज, नीरज यादव, मेराज अली, शिवा बिंद, शिवम यश यादव, बॉक्सिंग में सेराज अली, अजीत कुमार बिंद, क्रिकेट में राज सिंह यादव तथा कबड्डी में आर्यन पटेल का चयन हुआ है। बताया इन सभी खिलाडियों को अब मंडल स्तरीय चयन 9 मार्च 2024 को मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेना होगा जो मिर्जापुर के भिस्कुरी स्टेडियम में आयोजित किया गया है। उप क्रीड़ाधिकारी के अलावा एथलेटिक्स प्रशिक्षक विनय कुमार तथा सूर्यकांत ने चयन ट्रायल लिया।