फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी दलों ने 88 फीसदी गरीबों को छला

Tue, 15 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 बसपा के वाराणसी- मिर्जापुर मंडल के कोआर्डिनेटर और राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के नारे संग सभी को लेकर चल रही है। देश और प्रदेश में कुछ भी होता है तो 88 फीसदी गरीब ही बलि चढ़ते हैं। मैं पार्टी की मुखिया का संदेश लेकर आया हूं। उन्होंने औराई विधानसभा सीट से बैजनाथ गौतम को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया।                   
विज्ञापन

वह सोमवार को औराई में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी बनने के बाद कांशीराज जी का केवल एक मिशन था सभी को बराबर हक मिले। आज गरीबों को जो सम्मान मिल रहा है वह कांशीराम की लड़ाई से मिला। वह गरीब चाहे सवर्ण हो, दलित, पिछड़ी और मुस्लिम वर्ग का हो। उनकी एक मांग रही कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। आज उसी मिशन को पूरा करने के लिए बहन जी लगी हैं। वह तब तक चुप नहीं बैठेंगी जब तक समाज के सभी तबके को लाभ नहीं मिल जाएगा। देश और प्रदेश के 88 फीसदी लोगों को उनका हक दिलाने के लिए बहन जी को पाचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना होगा। मुनकाद अली ने जब औराई बिधानसभा से बैजनाथ गौतम को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस मौके पर कमलाशंकर भारती, गुड्डूराम, अमरेंद्र,  कमलाशंकर भारती, दीपचंद्र, राजनाथ, गोरेलाल, लल्लू गौतम, पट्टर, राजेश, शिवपूजन दूबे, जटाशंकर, दीनानाथ पासी, शिव नारायण, रिजवान अहमद, भोलानाथ शुक्ल, शेख अब्दुल्ला, मणिशंकर, उमेश प्रापति, राजू शुक्ला, राजा पाल, हीरालाल पाल, राजनारायण समेत कई लोग मौजूद रहे।इसके पूर्व औराई चौराहे पर दिनेश मौर्य, श्रीराम दूबे, अशोक मिश्र, शीतला उपाध्याय आदि ने स्वागत किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें