फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 83 कंपनियों ने की सहभागिता, 960 अभ्यर्थियों को मिले ऑफर लेटर

विज्ञापन
केएनपीजी कॉलेज में लगे रोजगार मेला में अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देते प्रभारी मंत्री एके शर्मा।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय में जिला सेवायोजना विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले का समापन शुक्रवार को हुआ। मेले में देश की 83 कंपनियों की सहभागिता रही। 4000 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। इसमें 960 अभ्यर्थियों चयन हुआ। मुख्य अतिथि नगर विकास, ऊर्जा मंत्री जिला प्रभारी एके शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कहा कि यह अभ्यर्थियों के जीवन की एक नई शुरुआत है। युवाओं से अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की बात कही।
विज्ञापन

अपने कौशल को निरंतर बढ़ाते रहने की अपील की। बदलते समय में कौशल विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो युवा लगातार सीखने और अपने कौशल को निखारने का प्रयास करते हैं। वही आगे बढ़ते हैं। ऐसे आयोजन से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं। उनके भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। मेले में अलग-अलग सेक्टर से 83 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें करीब 4000 युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें 960 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है। नियुक्ति पत्र हाथ में मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे। शर्मा ने कहा कि पीएम-सीएम के नेतृत्व में देश-प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विकास की गति तेज होने के कारण रोजगार की कोई कमी नहीं है। दो दिवसीय रोजगार मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ था।
शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरण के साथ मंत्री ने इसका समापन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, डीएम शैलष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला सेवायोजन अजीत कुमार, अवनिश त्रिपाठी, प्रचार्य रमेश यादव, डॉ. ऋचा यादव, डॉ. प्रीति, लव मिश्रा, विरेंद्र यादव, आशुतोष पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें