भदोही। मदर हलीमा पब्लिक स्कूल प्रांगण में गत दिनों पयाम-ए मुहम्मद एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार को सम्मानित किया गया। ग्रूप ए में मिश्कात नसीम ने तो ग्रूप बी मे नईबाजार की नगमा बानो प्रथम रहीं। समारोह के मुख्य अतिथि रहे हाजी अयूब अंसारी ने कहा कि इतने भारी संख्या में प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार पाना वास्तव में बड़ी उपलब्धी है। मैं इन बच्चों से यही गुजारिश करुंगा कि वे अपने मालुमात का प्रचार प्रसार करें।
प्रतियोगिता को ग्रूप ए व बी में बांटा गया था। इस्लामिक जानकारी के प्रश्नपत्रों को हल करने के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया ग्रूप ए में नूरखानपुर की मिश्कात नसीम प्रथम, काजीपुर की लाएबा अकरम द्वितीय तथा निजामपुर के मंजर अली तृतीय रहे जबकि ग्रुप बी की नईबाजार की नगमा बानो प्रथम, सुरियांवा के आजम सिद्दीकी द्वितीय तथा बाजार सलाबत खां की मिस्बाह कुद्दूस तृतीय रही। इसके अलावा प्रतिभागियों में टाप टेन की सूची भी बनाई गई। संस्था के मो.अफजल अंसारी ने बताया कि प्रथम द्वितीय व तृतीय के अलावा टाप टेन मे आए बच्चों को नगद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पर दिया गया।
बताया कि टाप टेन में सारिया अफजल, सारा हयात, सईदा मरियम, मो.अकरम, फरहीन बानो, विस्मा तारिक, आएशा आकिफ, अर्श अकरम, जेबा अमीन, मंतशा फिरदौस आदि रहे। समारोह में मेधावियों के उत्साहवर्धन के लिए हाजी अब्दुल रब अंसारी, हाजी अब्दुल हादी, एजाज महमूद, ओजैर महमूद, डा.सफिया बेगम, हाजी शाहआलम, शमा परवीन, निदा अंसारी, शमा अंजूम, मोजम्मिल हुसैन, आरिफ अंसारी, मौ.अतीकुर्रहमान, सलमान सिद्दीकी, मौ. शादाब, मो.कलीमुद्दीन आदि रहे।