फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का विजय संकल्प बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। लोकसभा चुनाव में जीत के संकल्प के साथ शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भदोही विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। इसके माध्यम से नेताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। दोपहर 12 बजे इंदिरा मिल चौराहे से सांसद विरेंद्र सिंह और विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने पार्टी का झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सुरियावां पुरानी बाजार में समाप्त हुआ। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी दुनियां में भारत की साख बढ़ी है। सभी कार्यकर्ता जोश से भर उठे हैं। उनमें भाई नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का जज्बा है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि चाहे आतंकवाद के मुद्दे पर अथवा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भारत सरकार ने काला धन रोकने में सफलता पाई है। जन सहयोग से हम राष्ट्र से भ्रष्टाचार मिटाने में सफल होंगे। रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि शौचालाय, आवास आदि योजनाओं के लाभार्थी सरकार का गुणगान कर रहे हैं। स्वच्छता अभियान के तहत शहरों और ग्रामीणों को ढांचागत विकास हुआ है। इससे एनडीए सरकार में जनता का विश्वास बढ़ा है। रैली में कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली में जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, शैलेंद्र दूबे, ओमप्रकाश पांडेय, सत्यशील जायसवाल, डा. पूर्णमासी पंकज, ओमप्रकाश तिवारी, शिवशंकर यादव, प्रिय श्रीवास्तव, लालता सोनकर, अजय दूबे, मो.अली सिद्दीकी, महेंद्र पांडेय, दीपक पाठक, अशोक पाल, प्रिंस गुप्ता, राजीव मोदनवाल, रोहित पांडेय, दिलीप यादव, दिलीप दूबे, अशोक पाठक, सुजीत दूबे, जावेद कुरैशी, विकास साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें