फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेज-सुरक्षाविहीन रहा माधोसिंह रेल सेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। सीमा पर भारत-पाक तनाव को लेकर एक ओर जहां पूरे देश में हाईएलर्ट रहा तो वहीं पूर्वोत्तर रेलवे का माधोसिंह-इलाहाबाद सिटी रेल सेक्शन के स्टेशन सुरक्षाविहीन बने रहने से यात्रियों को खौफ के साये में यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

देश की सीमा पर सुरक्षा बल पाकिस्तान और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। बुधवार को पूरे देश में हाई एलर्ट जारी हो जाने के बाद जिले में पुलिस प्रशासन ने ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जांच-पड़ताल में की गई। जबकि माधोसिंह समेत सेक्शन के कई रेलवे स्टेशनों पर एक भी रेलवे पुलिस की नामौजूदगी सुरक्षा को तार-तार करती रही। मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडेय का कहना रहा कि पूरे डिवीजन में जीआरपी-आरपीएफ जवानों को लगाकर निगहबानी कराई जा रही है। वैसे स्टाफ की कमी होने से जवान स्टेशनों पर चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें