फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा शनिवार को बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन पर देश भर में आयोजित वृक्षारोपण व सफाई अभियान के तहत जनपद के कई स्थानों पर सफाई और वृक्षारोपण किया। इस दौरान लोगों को अपने आसपास पर्यावरण को हरा भरा रखने का संदेश भी दिया गया।
सुबह 8 बजे से दिन के 12 बजे तक निरंकारी मंडल के दो सौ स्वयं सेवको ने चौरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में साफ सफाई कर एक दर्जन फलदार पौधे भी रोपे। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा.वीके सिंह ने फाउंडेशन कार्यों की सराहना की। अभियान का नेतृत्व कर रहे संयोजक राजेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष मंडल के संस्थापक का जन्मदिन 23 फरवरी को मनाया जाता है। कहा कि फाउंडेशन संस्थापक की जयंती पर इस तरह के कार्यक्रम को सच्ची श्रद्धांजलि मानती है। इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, पौधरोपण, स्वच्छता कार्यक्रम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आज का कार्यक्रम देश भर में चलाया जा रहा है। इस मौके पर संस्थापक के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। बताया कि यह मानव सेवा की प्रेरणा हमारे संस्थापक ने ही दी थी। सेवा करने वालों में मुख्य रूप से चंदप्रकाश राव, रमाशंकर प्रजापति, चंद्रेश कुमार, विजय कुमार, डा.राजेश कुमार, कविता, रुपम, विभा, प्रभावती, जोगेंद्र गुप्ता, प्रेमशीला, सीरजना, रीता, संध्या आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें