नईबाजार। वीर जवानों के शहीद होने के गम के मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर स्वय जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक मौजूद रहे।
उन्होने कहा कि इंसानियत के दुश्मनों को भारत हीं नहीं विश्व में कोई जगह नहीं है। इनके खात्मे के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध है। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ता पुतला लेकर भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विवेकानन्द चौराहे पहुंचे और पुतला दहन किया। इससे पूर्व भदोही गैस सर्विस प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुतला दहन में भाजपा अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. विनोद कुमार सोनकर शास्त्री, दिलीप गुप्ता, विनीत बरनवाल, प्रिंस गुप्ता, अजय दूबे, अरुण जायसवाल बबलू, पप्पू पंडित, लालता सोनकर, कामता चौरसिया, अली सिद्दीकी, अशोक सिंह, छोटे लाल, राजीव मोदनवाल, प्रभात मिश्र, तौसीफ अंसारी, संतोष तिवारी, सूरज उपाध्याय, रामनरेश चौहान, अमर दीप शुक्ल, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।