फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल: लोकसभा चुनाव पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। अपना दल (एस) जिला इकाई की बुधवार को जिला कार्यालय बनकट में बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष डीएम सिंह ने कहा कि संगठन मजबूत होने से ही चुनाव बेहतर ढंग से लड़ा जा सकता है। उन्होंने कुछ नए पदाधिकारियों की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में पार्टी को गठबंधन धर्म पूरी तन्मयता से निभाना है। हम सबको मिलकर पुन: भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है। इसका मुख्य दारोमदार पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ पर होगा। इस बार के चुनाव में 350 से अधिक सीटों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दिनेश सिंह को जिला सचिव, रवींद्र प्रजापति को जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, चंद्रशेखर यादव को जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ मौर्य को उपाध्यक्ष भदोही विस क्षेत्र मनोनीत करते के बाद सभी का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। एक सप्ताह में शिक्षक प्रकोष्ठ की जनपद इकाई का गठन कर लेने का निर्देश दिया गया। बैठक में विमलधर दूबे, विनय राय, डॉ. आनंद पटेल, राजेश सरोज, अमित पांडेय, मो. जैद, सरबत अली, लक्ष्मण चौहान, ओमप्रकाश कश्यप, सुनील पटेल, विपिन मिश्र, आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें