फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर ने सेवापुरी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरियावां। क्षेत्र के मेढ़ी मैदान में तेजधर ब्रह्म बाबा खेल समिति की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 12वें दिन जेसीए-जौनपुर ने सेवापुरी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सेवापुरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर के खेल में सभी विकेट खोकर 148 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से सावन सिंह ने शानदार अर्धशतक मारते हुए 54, विक्रम सिंह ने 35, गौरव यादव ने 27 रनों का योगदान किया। जौनपुर के गेंदबाज संदीप ने तीन विकेट लिए। जबकि , यशवंत ने दो, गुलाम निषाद, दिव्य प्रकाश और तेजा यादव ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी जौनपुर की टीम ने 6 विकेट पर 149 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जौनपुर की ओर से यशवंत ने 46, मुकुल ने 41, अखिल ने 27, अंशुमान ने 15 रनों का योगदान दिया। सेवापुरी के गेंदबाज विमल यादव को तीन, दिव्यांशु को दो, अखिल को एक विकेट मिले। खेल मैदान क्रिकेट दर्शकों से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें