ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को बीटीसी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गई। दो फरवरी तक चलने वाली परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में नौ परीक्षार्थी अनुुपस्थित रहे। प्रथम पाली में पंजीकृत 453 में 447 उपस्थित और छह अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुछ अभ्यर्थी बैक पेपर के बढ़ने से पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 461 पहुंच गई। इसमें नौ अनुपस्थित रहे। जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि 12 कक्षाओं में चल रही परीक्षा दो फरवरी तक चलेगी। सुबह 10 से 12 और दोपहर में दो से चार बजे तक परीक्षा चली।