फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अवकाश के दिन खुली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गणतंत्र दिवस के दिन शनिवार को श्रम विभाग ने नगर में खुली दूकानों के विरुद्ध छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान एक लोहे की दूकान तथा एक कालीन प्रतिष्ठान को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की संस्तुति की गई है। कार्रवाई की भनक लगते ही बाजार में खुली कुछ और दूकानों के शटर धड़ाधड़ गिरा दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि बंदी के दिन दूकान खोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

श्रम विभाग के चार अधिकारी शनिवार को दिन में 11 बजे शहर में पहुंचे। इस दौरान मेनरोड स्थित एक कालीन कंपनी तथा एक लोहा सरिया की दूकान खुली मिलने पर दूकानदार मालिकों से जवाब तलब किया गया। अधिकारियों ने नाराजगी जताई और दोनो ही प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजे जाने की संस्तुति की। कहा कि जवाब मिलने पर कार्रवाई तय की जाएगी।
अधिकारियों ने मेनरोड़, स्टेशन रोड, औराई रोड, चौरी रोड आदि पर भी जांच की। इससे लोग सकते में आ गए। बहुत से लोगों ने अपनी दूकानों के शटर गिरा दिए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम निवास ने कका कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ। यह राष्ट्रीय अवकाश घोषित है। लेकिन इस दिन भी लोग दूकान खोल के बैठे हैं। जांच में श्रम अधिकारी शशिकांत, इंद्रजीत तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें