फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य निर्यात पुरस्कार से नवाजे जाएंगे नगर के दो निर्यातक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। भदोही नगर के दो प्रमुख कालीन निर्यातकों को वर्ष 2018-19 के राज्य निर्यात पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 24 जनवरी को लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। यह सम्मान वर्ष 2016-17 व 2017-18 वित्त वर्ष में किए गए निर्यात के आधार पर दिया जा रहा है।
उपायुक्त (उद्योग) हरेंद्र प्रताप ने बताया कि उप्र निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो की ओर से निर्यात परक इकाइयों के उत्साहवर्धन के लिए यह योजना शुरू की गई है। 24 उत्पाद कैटेगरी में निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो की ओर से लोगों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके पुरस्कारों की घोषणा अब की गई है। बताया कि ऊनी-सूती कालीन कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार कारपेट क्राफ्ट के इम्तीयाज अंसारी को तथा द्वितीय पुरस्कार आर्ट पैलेस के इफ्तेखार अहमद को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार पाने वाले इम्तीयाज अंसारी ने अपना सम्मान क्षेत्र के बुनकरों को समर्पित किया। कहा कि उनकी बदौलत ही हम लोग हैं। जबकि इफ्तेखार अहमद ने कहा कि सम्मान को भदोही जनपद के गौरव के रूप में देखा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत के कुल कालीन निर्यात का 60 प्रतिशत उत्पादन भदोही और मिर्जापुर जनपद में होता है। 95 प्रतिशत तक उत्पादित माल निर्यात होता है। विदेशों में यहां बने कालीन भदोही के कालीन से प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें