फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 असहायों को वितरित किया कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। ब्लॉक क्षेत्र के भिड़िउरा गांव में रविवार को ग्राम प्रधान मुन्ना पांडेय ने विभिन्न बस्ती के 150 गरीबों और असहायों को कंबल वितरित किया। उन्होंने मुसहर बस्ती, धोबी बस्ती, कहार बस्ती भुज बस्ती और यादव बस्ती के गरीबों को कंबल दिया। प्रधान के हाथों कंपकंपाती ठंड में गर्म ऊनी कंबल पाकर जरूरतमंदो के चेहरे खिल उठे। प्रधान ने कहा कि समाज के कमजोर और असहाय लोगों के सुख दुख में सहभागी होना चाहिए। यह सबसे बड़ा मानव धर्म है। कहा कि जरूरतमंद के बीच सरकार की जो भी कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है उसे मुहैया कराया जा रहा है। कहा कि सरकार की नीति समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और खुशहाली की मु य धारा से जोडना है। कहा कि दिनहीन लोगों की सेवा ही नारायण सेवा होती है। इस मौके पर रविद्र कुमार दूबे, लक्ष्मीकांत दूबे, सत्यनारायण दूबे, लाल पांडेय, हीरालाल पांडेय, केशव, अमिताभ पांडेय, फुलचंद पांडेय, गोलू दूबे, आशुतोष पांडेय, नितीन पांडेय, कल्लन यादव, खुटी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें