ऊंज। दो दशक से जंगीगंज स्टेशन-सूफीनगर मार्ग का निर्माण कार्य लटक जाने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही मार्ग के मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। मार्ग निर्माण के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी विशाख जी और सांसद ने आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हो सका। इलाके के मोहम्मद इश्तियाक, लल्लन, सीएल यादव, मनोज गुप्ता, मो. अकरम, मो.अनीस आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब मार्ग के मरम्मत की मांग की। बताया जाता है कि स्टेशन मार्ग के बदहाली का मुख्य कारण जलनिकास नाली न होना बताया गया है। पांच वर्ष पूर्व शुरु हुआ नाला निर्माण तीन गांवों के पेंच में फंस गया है। इससे सड़क का निर्माण भी शुरू नहीं हो पा रहा है। मार्ग पर गड्ढे और गंदे पानी का जमाव आवागमन को दुरुह बनाकर रख दिया है। नाला बन जाने से समस्या का निवारण संभव है।