ज्ञानपुर। बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान भदोही, डीघ और औराई ब्लॉकों के 42 अमान्य विद्यालयों को सील कराया गया। इस दौरान जांच टीम ने विद्यालयों के गेट पर तालाबंदी कर डीएम का नोटिस चस्पा किया। इससे अवैध स्कूल संचालकों में खलबली मच गई है।
12 जनवरी को ज्ञानपुर से सटे लखनो गांव में स्कूल वैन में आग लगने से 19 बच्चे झुलस गए थे। जिस विद्यालय की वह वैन थी, वह असल में विद्यालय के लिए मान्यता प्राप्त नहीं था। कोचिंग की आड़ में स्कूल चलाया जा रहा था। इसके बाद जिलाधिकारी ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। सोमवार को जिला प्रशासन की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी कर अवैध ढंग से चल रहे 54 विद्यालय बंद कराए थे। अवैध विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम मंगलवार को भी चला। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की टीमों ने भदोही, औराई और डीघ ब्लॉकों में अ
परिषदीय विद्यालयों को प्रवेश का निर्देश
ज्ञानपुर। बंद कराए जा रहे अमान्य विद्यालयों के बच्चों को परिषदीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि बंद कराए जा रहे अमान्य विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे विद्यालयों के बच्चों का प्रवेश कराया जाए।