ज्ञानपुर। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत सोमवार को सातवें दिन भी सपा कार्यकर्ताओं ने मिशन 2019 की सफलता के लिए नुक्कड़ सभा कर जनसमर्थन हासिल किया। ज्ञानपुर विधानसभा के धनतुलसी मोड़, गजाधरपुर टीम लीडर जिलाजीत पाल और औराई वि धानसभा के चंदपुरा, अलमऊ में राधेश्याम प्रजापति के आवास पर जन चौपाल का कार्यक्रम किया गया। टीम लीडर हृदय नारायण प्रजापति, शीतला प्रजापति, रत्नेश प्रजापति, कल्लू गौड़, शैलग प्रजापति, अनिल शर्मा, अमृतलाल प्रजापति, दिनेश यादव, पुनवसी प्रजापति, दिलीप गौड, रमाशंकर प्रजापति, प्रेमा देवी, मनचली गौड, लखपति देवी, रीना यादव, दुखना प्रजापति, संजू देवी बिंद, रामप्यारी देवी आदि रहे।