ज्ञानपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि लखनो स्कूल वैन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर है। बीएचयू में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की हर रोज रिपोर्ट भेजी जा रही है। घटना में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में मुख्यमंत्री ने डीएम से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शनिवार को घटना की खबर मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन से सभी जनप्रतिनिधियों को बीएचयू भेजा। भर्ती बच्चों को विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम देख रही है। अभिभावकों को भी वहां कोई दिक्कत नहीं होगी। सरकार इस घटना को लेकर गंभीर है। एआरटीओ, बीएसए जो भी घटना में दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। प्रकरण में सीएम ने डीएम से रिपोर्ट मांगी है।