मोढ़/सुरियावां। भदोही के पिपरिस में शनिवार को बसपा की हुई बैठक में मुख्य जोन प्रभारी मिर्जापुर मंडल एवं पूर्व मंत्री कमला शंकर भारती ने कहा कि गठबंधन से भाजपा मुक्त भारत का आगाज हो गया है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर 2019 के मिशन को पूरा करेंगे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान रविशंकर बिंद, पंकज पाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह मोढ़ के कस्तूरीपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमापति यादव ने गठबंधन को ऐतिहासिक बताया। मौके पर संतोष यादव, जियालाल गौतम, बिरजू पाल, जिलाजीत पाल, संतलाल यादव, राम प्यारे पाल, दिनेश गौतम आदि मौजूद रहे। सुरियावां नगर के बाईपास पर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने गठबंधन के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। मौके पर प्रदीप यादव, डा. चंद्रेश मौर्य, गोरेलाल कन्नौजिया, रायचंद गौतम, सुरेश गौतम, रमापति यादव, संतोष यादव, सफीक अंसारी, फारूक, राजेश गौतम, काशीनाथ, प्रदीप आदि मौजूद रहे।