फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन हादसा: एडीएम और एएसपी को मिली जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनो गांव के समीप शनिवार सुबह स्कूल वैन हादसे की जांच के लिए जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने टीम गठित कर दी है। उन्होंने एडीएम राम सिंह वर्मा और एएसपी डॉ. संजय कुमार को जांच के लिए नामित किया है। जांच अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। डग्गामार वाहनों और अवैध स्कूलों पर कार्रवाई के मामले में लचर व्यवस्था को लेकर डीएम ने बीएसए, एआरटीओ और डीआईओएस को भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह एक स्कूल के वैन में सिलेंडर लीकेज से आग लगने से 19 बच्चे झुलस गए। उक्त घटना के बाद जांच में पाया गया कि स्कूल अवैध ढंग से संचालित हो रहा था। उक्त घटना की जांच के लिए डीएम राजेंद्र प्रसाद ने एडीएम राम सिहं वर्मा और एएसपी संजय कुमार को जांच अधिकारी नामित किया है। आठ सीटों वाले वाहन में 19 बच्चों को ठूंसकर ले जाने और अवैध स्कूल संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों के प्रति डीएम सख्त हो गए हैं। उन्होंने बीएसए अमित कुमार, एआरटीओ सत्येंद्र कुमार और डीआईओएस अशोक चौरसिया से स्पष्टीकरण मांगा कि अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कुछ माह पूर्व डीएम ने टीम गठित कर अवैैध स्कूलों को बंद करने और एक लाख जुर्माना लगाने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएम ने कहा कि एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें