ज्ञानपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की शुक्रवार को विकास भवन स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में 24 दिसंबर से सरकार के खिलाफ शुरू हो रहे क्रमिक अनशन को सफल बनाने की मंत्रणा की गई। पार्टी के प्रदेश महासचिव राहुल देव रावत ने कहा कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ब्लॉकों में क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नागेश्वर राजभर, इस्लामुद्दीन, राकेश कुमार सिंह, सुमन रावत, नंदलाल गौड़, मुनीब शर्मा, राजमणि बिंद, समरजीत विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, रामलाल गौतम, सुनीता श्रीवास्तव, जय प्रकाश, विवेक माली, गीता माली, गुड्डू पासी आदि मौजूद रहे।