फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन उद्योग पर कार्यशाला आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। आल इंडिया कारपेट मनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा), फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्टर्स आर्गनाइजेशंस (फियो) और संयुक्त निदेशक विदेश व्यापार वाराणसी के तत्वावधान में शनिवार को दोपहर 10 बजे कालीन भवन में टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस भदोही पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए एकमा के मानद सचिव हाजी शाहिद हुसैन अंसारी ने बताया कि कार्यशाला में भारत सरकार द्वारा हाल ही में भदोही को घोषित टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस के बारे में चर्चा करने के साथ इससे होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में भारत सरकार के संयुक्त सचिव कामरान रिजवी के अलावा फियो और विदेश व्यापार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ परिक्षेत्र के सांसद और विधायक भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें