भदोही। नगर के मामदेवपुर स्थित सिटी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 315 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ परामर्श एवं नि:शु्ल्क दवाएं दी। नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुमार पाठक ने कहा कि बदलते मौसम में छोटे बच्चों पर विशेष नजर रखनी चाहिए।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एन परवीन ने सहयोगी चिकित्सकों के साथ 45 से ऊपर के मरीजों के रक्तचाप की जांच की। उन्होंने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के पहनावे के साथ साथ दूध और पानी मामूली गर्म कर देने की सलाह दी। प्रबंधक, अतहर अली अंसारी ने बताया कि शिविर में खांसी, बुखार, सीने में जकड़न, निमोनिया अधिक रोगी आए। बताया कि आधे से अधिक रोगों की जड़ दूषित पेयजल होता है। इसके प्रति लोगों को सजग रहना चाहिए। बेहतर होगा यदि जल को उबाल कर ठंडा होने के बाद पीएं। शिविर में हसनैन अंसारी, शहनवाज अंसारी, प्रिंसपल नईम खां, नगमा खातून, इशरत जहां, निकहत परवीन, सूफिया खानम आदि ने सहयोग किया।