फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट में खेलेगी जीबी पंत की टीम, किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। रोटहां में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मंडल स्तरीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर प्रदेश के लिए चयनित जिले की टीम का सम्मान किया गया। सुंदरम सिंह की कप्तानी में उतरी टीम ने न केवल जिले में एक सुपर टीम तैयार की बल्कि टीम को मंडल से आगे कर स्टेट तक पहुचाने में भी कामयाबी हासिल की। समारोह में समाज सेवी आशीष दुबे और मिंटू डायर ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करने के लिये सम्मानित किया। मौके पर खेल शिक्षक रामराज यादव, राजबीर यादव, मुशर्रफ अंसारी, संदीप राजपाल, सचिन यादव, दीपक यादव, ऋतिक मिश्रा, कृष्ण, सुजीत पाल, अमन अवस्थी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें