फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने कुहनी से तोड़ दी टाइल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में बृहस्पतिवार को आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को अपने बचाव की बारीकियों से अवगत कराया। मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी शोभा पांडेय, कोतवाली प्रभारी छविनाथ सिंह और सब इंसपेक्टर शंकर ओझा ने कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला। जूडो प्रशिक्षक कमलेश गुप्ता की देखरेख में प्रशिक्षण कराया गया। इसमें स्कूल की छात्राएं तनु, मानसी, एकता, अनामिका, ज्योति, वैभव, आंचल, सोनाक्षी और खूशबू ने युद्ध कला कौशल का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने ताइक्वांडो के विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन करते हुए टाइल्स को अपनी कुहनी से तोड़कर दिखाया। प्रधानाचार्य साहब सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। मौके पर जेपी सिंह, मारकंडे सिंह, विभाष भट्ठ, एनएच अंसारी, संगीता, चंद्रकांत ओझा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें