मोढ़। इलाके के कस्तूरीपुर बाजार में बुधवार को प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में प्रधानों की बैठक हुई। इसमें जगदीशपुर के प्रधान नन्हकू पर गबन का आरोप लगाकर खाता सीज करने की कार्रवाई पर नाराजगी जताई गई। चंद्रशेखर यादव ने कहा कि 10 हजार का गबन जान बूझकर दर्शाया गया है। जांच अधिकारी विपक्ष की साजिश में आकर रिपोर्ट को तैयार किया। जो विकास कार्य कराए गए हैं, उन्हें नहीं दर्शाया गया है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की। कहा कि जांच न हुआ तो प्रधान संघ आंदोलन करेगा। बैठक में पंकज मिश्रा, बड़ेलाल यादव, जयराम सरोज, महेंद्र सरोज, भूपेंद्र यादव, तिलकधारी गौतम, मनोगी, राकेश आदि रहे।