फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर जलेगा 30 फीट का रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। इस दशहरा पर रावण का अट्टहास समूचे काशी नरेश की धरती को दहलाएगा। केएनपीजी कॉलेज के रामलीला मैदान पर आयोजित विजयदशमी के दिन 30 फीट का विशालकाय रावण दहन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। गांधी आश्रम गली में कारीगर रावण को आकार देने में जुटे हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयदशमी 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर जहां लोगों में उत्साह है, वहीं बुराई के रावण को दहन करने से पूर्व उसके आकार को लेकर उत्सुकता बढ़ चली है। इस बार ज्ञानपुर का रावण दहन खास माना जा रहा है। क्योंकि इसे इस बार भारी भरकम आकार देने की तैयारी है। जिले के कारीगर मास्टर हाशमी और मकबूल के हाथों तैयार किए जा रहे रावण के पुतले की ऊंचाई 30 फीट है। इसे बनाने में 50 हजार का खर्च आया है। इसमें भारी मात्रा में लकड़ी, कागज, दफ्ती, थर्माकोल आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे बनाने के लिए हाशमी के नेतृत्व में सात कारीगर कई दिनों से जुटे हैं। बृहस्पतिवार तक इसे बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि विजयदशमी का मेला रामलीला मैदान में लगता है। यहां प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। आयोजन की तैयारियों को इस बार भी खास रूप देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें