गोपीगंज। माधोपुर में सोमवार को पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें दर्जनभर माध्यमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न खेल आयोजित किए गए। खेल प्रतिभा को बढ़ाने के लिए पूरेशंभू प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के बीच 50 से सौ मीटर तक की दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। दौड़ में बालक वर्ग में पूरेशंभू प्राथमिक विद्यालय की टीम विजेता रही। कबड्डी में बालक वर्ग और खो-खो में बालिका वर्ग की टीम को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को औराई एसडीएम ने पुरस्कार प्रदान करते हुए उनकी खेल प्रतिभा की सराहना की। कहा कि बच्चों में खेल प्रतिभा को जागृत करना एक बड़ा काम है। इससे बच्चों का मानसिक और शरीरिक दोनों विकास होता है। इस दौरान उन्होंने औराई पूर्व माध्यमिक विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की। इस मौके पर सतीश पाठक, रामलखन यादव, लालजी शुक्ला, आशुतोष, प्रदीप, शिव मोहन, दिनेश कुमार, संदीप, अशोक, सभाजीत पटेल, गजेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।