फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीला में एक-दूजे के लिए बने ‘राम-सीता’

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। इलाके के कुरमैचा गांव में राम और सीता के विवाह की लीला वास्तविक शादी की साक्षी बन गई। सीता स्वयंवर के मंचन के दौरान धूमधाम से बिंद समाज के एक जोड़े की शादी की गई। इस मौके पर एमएलसी रामलली मिश्रा समेत ग्रामीणों ने दोनों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। कुरमैचा गांव में आदर्श रामलीला समिति की ओर से छह दशक से रामलीला कराई जा रही है। गांव के मोहन लाल बिंद की बेटी सीमा का विवाह मूलापुर गोपीगंज निवासी बाबू लाल बिंद से तय हुआ था। आर्थिक रूप से कमजोर दोनों परिवारों के सामने समिति के लोगों ने राम-सीता के रूप में शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस पर दोनों परिवार राजी हो गए तो रविवार की रात धनुष यज्ञ की लीला मंचन के दौरान उनकी शादी करा दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने बारातियों की अगवानी और भव्य स्वागत किया। इसके बाद विवाह की सारी रस्में पूरी की गईं। गांव वालों के साथ ही मिर्जापुर-सोनभद्र की एमएलसी रामलली ने भी कन्यादान किया। शादी के बाद सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। पूरे क्षेत्र में इस विवाह की काफी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें