फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने मंगलवार को सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान हुए धरना प्रदर्शन और सभा में तय किया गया कि सभी अवर अभियंता रात में काम का बहिष्कार करेंगे। शाम को ड्यूटी के बाद से रात भर अपने मोबाइल बंद रखेंगे। मांगे पूरी होने तक उनका यह आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम बहादुर भारती ने कहा कि अवर अभियंताओं की मांगे शासन में लंबित है। 13 सूत्री मांगपत्र एक्सईएन के माध्यम से प्रदेश शासन को भेजा जा चुका है। कहा सहायक अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) की अंतिम पारस्परिक ज्येष्ठता सूची हमारी आपत्तियों के अनुरूप तैयार की जाए। साथ ही नियमों के विपरीत व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और जीपीएफ से अच्छादित करने समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निस्तारण की मांग की गई। धरने में विनोद यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, ध्रूव कुमार, लवकेश यादव, सुनील कुमार, दीपक दूबे, अभिषेक प्रजापति, हरिशंकर कुशवाहा, लवकेश यादव, शैलेंद्र मौर्य, ओमप्रकाश कनौजिया, श्रीधर यादव, प्रमोद चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें