भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में संचालित स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत भदोही गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को नगर की सड़कों पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली में नगर पालिका के कर्मचारी भी शामिल रहे। छात्राओं के हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां भी थीं।
रैली स्टेशन रोड स्थित कालेज से चल कर नगर पालिका कार्यालय तक गया वहां से पुन: कालेज पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रिंसिपल नीलम सिंह साथ साथ रहीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सबके लिए अच्छा है। इस कार्यक्रम से देश में लोगों में स्वच्छता के प्रति लोग तेजी से जागरूकता आ रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा है, का नारा दिया है, जिससे पूरे देश में अच्छा संदेश गया है। स्वच्छता कायम कर हम सब दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे। रैली में प्रवीण सक्सेना, निकहत बानो, प्रेमशंकर मिश्र, अखिलेश तिवारी, शबीना बानो, बुशरा तबस्सुम, अमीन शाह आदि रहे।