फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखियाविहीन जिले के 350 परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए भले ही शासन और प्रशासन की ओर से तमाम कवायद की जा रही हो, लेकिन जिले में 350 से अधिक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के न होने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रमोशन न होने से प्रभारियों के सहारे स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने और उन्हें बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए एमडीएम, नि:शुल्क यूनिफार्म, किताबें संग कई सुविधा जहां दी जा रही हैं, वहीं शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा शिक्षकों को नवाचार का समय- समय पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, लेकिन हेडमास्टर की कमी से विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल नहीं बन पा रहा है। समकक्ष शिक्षकों को प्रभार सौंपने पर वहां के अन्य शिक्षक जिम्मेदारी से नहीं पढ़ाते, जिसके चलते बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पाती। जिले में करीब 810 प्राथमिक एवं 365 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें 204 प्राथमिक तो करीब 150 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में हेडमास्टर के पद खाली हैं। सभी स्कूलों में प्रभारी प्रधानाध्यापकों के सहारे गत दो शिक्षा सत्र से पढ़ाई कराई जा रही है। इससे संबंधित स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक सरप्लस हैं जबकि प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर के पद रिक्त हैं। प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही उन पदों को भरा जाएगा। जुलाई से पूर्व व्यवस्था सही कर ली जाएगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि प्रमोशन की मांग को लेकर दो बार अधिकारियों को पत्र दिया जा चुका है। मई के अंत तक प्रमोशन नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें