फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण में सभी के भागीदारी की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जल संरक्षण को अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर बढ़ावा देकर मोरवा जल संचयन अभियान में सभी लोगों की भागीदारी होनी चाहिए। जिससे भविष्य में जल संकट से लोगों को जूझना न पड़े। यह बातें जिलाधिकारी विशाख जी ने मूॅसीलाटपुर स्थित मोरवा नदी के किनारे श्रमदान कार्यक्रम समारोह में कही। उन्होंने कहा कि विकास खंड भदोही 31 ग्राम पंचायतों से मोरवा नदी में पानी का बहाव है। कहा कि पानी को कभी बनाया नही जा सकता। मोरवा जल संचय अभियान में सभी ग्रामीण जनों को अपनी-अपनी भागीदारी निभाते हुए अहम भूमिका निभानी चाहिए। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। कहा कि जल ही जीवन है, उन्होंने कहा कि श्रम ही श्रम की पूजा है, जब तक हम श्रम नही करते कोई पूजा नही कर पाते, ऐसी स्थिति में हम सबका नैतिक दायित्व बनता है। इसके पूर्व श्रमदान कार्यक्रम का डीएम विशाख जी और सांसद वीरेंद्र सिंह ने फावड़ा चलाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीसी मनरेगा अजीत कुमार सिंह, एसडीएम भदोही सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें