फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में उखड़ा खड़ंजा, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। डीघ विकास खंड के सुजातपुर गांव में ग्राम पंचायत निधि से बना खड़ंजा चार माह में ही ध्वस्त हो गया। ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मानक के अनुसार खड़ंजा नहीं बनाया गया, इसलिए उखड़ गया। इससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की। ग्रामीण सर्वेश तिवारी ने कहा कि गांव के सुभाष पोहिला के घर से शिव मंदिर तक 60 मीटर का खड़ंजा बनाया गया है। एक लाख 70 हजार की लागत बना खड़ंजा चार माह भी नहीं चल सका। दोयम दर्जे का ईंट होने से कई स्थानों पर टूटकर बिखर गया है। इससे उक्त मार्ग पर चलना जोखिम भरा हो गया है। गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में धीरज तिवारी, रामजी तिवारी, कमलेश तिवारी, पवन दुबे, नायक तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें