फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 81 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी, 833 करोड़ का निवेश आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। इंवेस्टर्स समिट में निवेश के बाद जिले में 81 इकाइयों को लगाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 833 करोड़ की इन इकाइयों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (भूमि पूजन) आगामी 19 फरवरी को होगी। दस करोड़ से अधिक निवेश करने वाले 41 निवेशक लखनऊ में आयोजित जीबीसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं दस करोड़ से कम वाले 40 निवेशक जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला उद्योग विभाग की ओर से भूमि पूजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

बीते साल फरवरी माह में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रिकार्ड 114 उद्यमियों ने लगभग 1400 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद से ही जिला उद्योग विभाग निवेशकों की औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को लेकर प्रयास कर रहा था। विभाग की ओर से निवेशकों की राह में आने वाली परेशानियों को दूर करते हुए उनके निवेश का रास्ता साफ हुआ। विभाग की ओर से जिले में 833 करोड़ की लगभग 81 इकाइयों के स्थापना को हरी झंडी दी है। आगामी 19 फरवरी को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इन औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन किया जाएगा। 81 औद्योगिक इकाइयों में सबसे अधिक एमएसएमई के तहत 45 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। जिनकी लागत 568 करोड़ है। 19 को होने वाली जीबीसी को लेकर उद्योग विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। जिले में दस करोड़ से अधिक निवेश करने वाले 41 निवेशक हैं। जिनके कुल 685 करोड़ के प्रस्ताव पर भूमि पूजन किया जाना है। यह निवेशक लखनऊ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। वहीं 10 करोड़ से कम वाले 40 इकाईयों का भूमि पूजन जनपद में ही होगा। जिनका कुल प्रस्ताव 148 करोड़ रुपये है।

26 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
- वर्ष 2023 में 10 से 12 फरवरी के बीच आयोजित यूपी ग्लोबल समिट के दौरान जिले के 114 निवेशकों ने 1400 करोड का प्रस्ताव दिया था। इसमें 50 से अधिक इकाईयां निर्माण प्रक्रिया में हैं। कुछ तो बनकर तैयार हो चुकी है, जबकि शेष प्रस्तावकों को भूमि की आवश्यकता है। 81 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के बाद 26 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


-114 उद्यमियों ने दिया था प्रस्ताव
-1400 करोड़ का हुआ था निवेश
-81 उद्यमियों के इकाईयों को मिली हरी झंडी
-10 करोड़ से अधिक के 41 निवेशक
-40 निवेशक 10 करोड़ से कम के प्रस्ताव वाले
-26 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
-एमएसएमई के तहत 568 करोड़ की 45 औद्योगिक इकाईयां
-हैंडलूम टेक्सटाइल की 14 करोड़ की 14 औद्योगिक इकाईयां
-पर्यटन में 114 करोड़ के 13 इकाइयां
-
वर्जन
जिले में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 833 करोड़ की 81 इकाईयों का भूमि पूजन होगा। जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। दस करोड़ से अधिक वाली इकाईयों के निवेशक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। वहीं 10 करोड़ से कम वाले जिले में होने वाले समारोह में शामिल रहेंगे। - आशुतोष सहाय पाठक, उपायुक्त उद्योग, भदोही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें