फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अर्थशास्त्र में 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
जीआईसी में बोर्ड परीक्षा देने के लिए लाइन में लगे परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से चल रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को भी सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई। इसमें पहली पाली में इंटरमीडिएट की कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। वहीं, दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि पहली पाली में इंटरमीडिएट कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत 44 में से सभी ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2192 में से 79 अनुपस्थित रहे। 2113 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन


संस्कृत बोर्ड : साहित्य में अनुपस्थित रहे 95 परीक्षार्थी

ज्ञानपुर। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के तहत मंगलवार को दो केंद्रों में मध्यमा नव्य व्याकरण, साहित्य की परीक्षा हुई। इसमें 95 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में संपन्न नव्य व्याकरण, साहित्य विषय में पंजीकृत 286 में से 95 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 191 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें