डायट परिसर में प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र संग शिक्षक। स्रोत: डायट
ज्ञानपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के अंतिम बैच का सोमवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण आठ जुलाई से शुरू हुआ। इस दौरान नौ बैच में कुल 750 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। डायट प्राचार्य विकास चौधरी ने प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किए। शिक्षकों को संदेश दिया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का कार्य करें। प्रशिक्षण प्रभारी नोडल गुनराज सिंह व सह नोडल डॉ. चांदनी सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों को शिक्षण कार्य के उपयोगी बिंदुओं की जानकारी दी। बताया कि बच्चों को किस तरह पढ़ाया जाए कि उन्हें आसानी से बताई गई चीजें समझ में आ सकें। अंत में प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित कर उन्हें बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संदेश दिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (विद्यालयी शिक्षा) 2023 के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण विधियों में सुधार लाना और शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था। इस मौके पर संदर्भदाता योगेंद्र यादव, गणेश पांडेय, कुतुबुद्दीन खान, वंदना भारती, जयप्रकाश सिंह, अरविंद सोनकर सहित प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे।