फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की मौत से परिजनों में मचा रहा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। गोपीगंज नगर के पश्चिम मोहाल में बेटी की शादी की तैयारी में जुटे पिता की रविवार को अचानक मौत हो गई। बताते हैं कि खाना खाने के बाद वह शादी की तैयारी के सिलसिले में भदोही जाने की योजना बना रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और प्राण पखेरू उड़ गए। इससे शादी के घर में मातम पसर गया। बताते चलें कि लल्लू पश्चिम मोहाल निवासी हलवाई (55) पुत्री की शादी तय करने के लिए खाना खाकर तैयार हो रहे थे, उसी बीच तबीयत बिगड़ गई। आननफानन में परिवार के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से जवाब में मिलने पर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें