गोपीगंज। थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इसमें श्याम कुमार (52), अजय सरोज (36), राज कुमार (45) और कुमारी पूजा (16) पुत्री राजकुमार घायल हो गईं। घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।