लालानगर। प्रयागराज के टेला-किहुनी स्थित नहर प्रखंड से गोपीगंज-गिराई पावर हाउस तक आने वाली नई पारेषण लाइन निर्माण में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए निराकरण के लिए लिखा गया है। उक्त निर्देश शनिवार को गिराईं पावर हाउस में पारेषण लाइन कार्य का तीसरी बार निरीक्षण करने पहुंचे निदेशक परियोजना पारेषण रवि प्रकाश दुबे ने मातहतों के बीच कही।
उन्होंने बताया कि उक्त नई लाइन के बन जाने से मुख्यालय समेत उपकेंद्रों को मिलने वाली बिजली के व्यवधान की समस्या समाप्त हो जाएगी। गिराईं उपकेंद्र को जोड़ने वाली पारेषण लाइन मिर्जापुर में आने वाली खराबी के समय 132 केवी की दूसरी लाइन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बताया कि 83 टॉवरों के सहारे आ रही लाइन में 10 टॉवरों का कार्य निर्माणाधीन है। जहां रामशिरोमणि पांडेय निवासी पूरेमथुरादास हंडिया और कौशल्या पांडेय सिकरहा बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने निर्माणाधीन कार्य का मातहतों संग निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान एसडीओ पारेषण वाराणसी चंद्रशेखर, अभियंता निरीक्षण जीएस मिश्रा, कार्यदाई संस्था के एमडी शेखर पंचाल, मनोज गंगवार, अधिशासी अभियंता लखनऊ एसआई यादव समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरहाल में मिलेगा काश्तकारों को मुआवजा
लालानगर। नई पारेषण लाइन की जद में आ रहे दर्जनों काश्तकारों को हरहाल में मुआवजा दिलाया जाएगा। अब तक कुल सात लोगों को रकबा के हिसाब से चेक भी दिया जा चुका है। वर्ष 15 में चिन्हित काश्तकारों को चेक देने में विभागीय शिथिलता आड़े आ रही थी। बैठक के दौरान उक्त व्यवधान को भी हल करा लिया गया है।
रेलवे ने दिया पौने दो घंटे का शटडाउन
लालानगर। एसडीओ पारेषण चंद्रशेखर ने बताया कि जंगीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर पारेषण लाइन को पार कराने के लिए दो शिफ्ट 45-45 मिनट का शटडाउन मिला है। उसी दौरान टावरों से तार को सुव्यवस्थित ढंग से पार करा दिया जाएगा। बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के मडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेल खंड पर विद्युतीकरण के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। पारेषण लाइन को पार करने में ओएचई करेंट व्यवधान डाल रहा था। अब परमिशन मिलने के बाद 22 अप्रैल को कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
श्