ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए भाजपा ने तीनों विधानसभाओं के लिए तीन चुनाव अभियान प्रमुख बनाए हैं। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने बताया कि भदोही विधानसभा के लिए शैलेंद्र दूबे, औराई में नागेंद्र सिंह और ज्ञानपुर में सुनील मिश्रा को नामित किया गया है।